Bihar

डीएम ने अधिकारियों के साथ बाढ़ के मद्देनजर फारबिसगंज के विभिन्न इलाकों में तैयारी का लिया जायजा

अररिया फोटो:डीएम अनिल कुमार बाढ़ को लेकर निरीक्षण करते

अररिया, 20 जून (Udaipur Kiran) ।

संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी को लेकर डीएम अनिल कुमार ने शुक्रवार को फारबिसगंज के पिपरा, सहबाजपुर सहित ओसरी घाट एवं कामता घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बाढ़ से निबटने की तैयारियों की समीक्षा की और स्थानीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने तटबंधों की स्थिति, राहत एवं बचाव सामग्री की उपलब्धता तथा सुरक्षित स्थलों की पहचान जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

स्थानीय लोगों से बातचीत कर डीएम ने उनकी समस्याएं भी सुनी और भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा किया जाये ताकि किसी भी संभावित खतरे से आमजन को सुरक्षित रखा जा सके।

डीएम के साथ एसडीओ रंजीत रंजन, संबंधित सभी तकनीकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित आपदा प्रबंधन के अधिकारी सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Most Popular

To Top