

– विश्व सांकेतिक भाषा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल, 21 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रविवार को माखनलाल चतुर्वेदी संचार एवं पत्रकारिता विश्वविद्यालय रीवा परिसर में आयोजित विश्व सांकेतिक भाषा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं हैं। जरूरत है कि इनका हौसला बढ़ाया जाए। दिव्यांग बच्चे वो सब कर सकते हैं, जो सामान्य इंसान करता है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर क्षेत्र में, हर वर्ग के लिए कार्य किया है। दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए किये जाने वाले विभिन्न कार्यों पर अपनी सहमति व्यक्त की।
कार्यक्रम में मूक बधिर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गयीं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दुबई में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता रहे दिव्यांग खिलाड़ी जयदीप सिंह व रोहित चतुर्वेदी को सम्मानित किया। दिव्यांग बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन और सेवा पखवाड़ा मनाये जाने के उपलक्ष्य में केक काटकर अतिथियों तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर सांसद जनार्दन मिश्र सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विन्ध्य बधिर संगठन के सदस्य तथा दिव्यांग बच्चे उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रतिभाशाली आयुषी को दी बधाईउप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को रीवा की प्रतिभाशाली बेटी आयुषी वर्मा को बधाई दी। उन्होंने आयुषी के निवास पहुंचकर उसका अंगवस्त्रश्रम से सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि आयुषी ने एसएससीडब्ल्यू (टेक्निकल) प्रवेश परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा यूपीएससी की सीडीएस परीक्षा में देश में 24वां स्थान प्राप्त किया है।
(Udaipur Kiran) तोमर
