Uttar Pradesh

सड़क दुर्घटना में भाजयुमाे के जिला उपाध्यक्ष की मौत

मृतक राहुल दुबे की फाइल फोटो

अमेठी, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमाे) के जिला उपाध्यक्ष की बाइक आवारा पशु से टकरा गई, जिसमें वह और उनके सहयाेगी घायल हाे गये। गंभीर हालत में दोनाें काे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जिला उपाध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के घोषणा गांव निवासी राहुल दुबे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। बृहस्पतिवार की शाम को वह बघौरा गांव निवासी अरविंद यादव के साथ अमेठी बाईपास स्थित एक ढाबे पर भोजन करने के लिए गए थे। जहां से वापस लौटते समय बाईपास पर उनकी बाइक अचानक आवारा सांड से टकरा गई ,जिसके चलते दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया । जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद परिजन उन्हें संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज ले गए, जहां पर इलाज के दौरान राहुल दुबे (27) की मौत हो गई है। अरविंद यादव का अभी भी इलाज चल रहा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि सड़क हादसे में भाजयुमाे के जिला उपाध्यक्ष की मृत्यु हाे गई है। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

(Udaipur Kiran) / लोकेश त्रिपाठी

Most Popular

To Top