Jharkhand

मां काली सेना की नई कमेटी गठित, प्रियेश बने जिला अध्यक्ष

नवनियुक्‍त जिला और महानगर अध्‍यक्ष की फाईल फोटो

रांची, 19 सितंबर (Udaipur Kiran News) ।

मां काली सेना की नई कमेटी का विस्तार शुक्रवार को किया गया। इसमें संगठन की ओर से महानगर और जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई। इसके अनुसार सोनू प्रधान को महानगर अध्यक्ष और प्रियेश सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह जानकारी सेना प्रमुख भोलू सिंह ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्‍ति‍ जारी करते हुए दी है।

उन्होंंने बताया कि संगठन के नवनियुक्‍त कमेटी इस वर्ष राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर विशेष योगदान देगा। मां काली सेना के सभी वॉलंटियर विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आमजनों को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। केंद्रीय प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया कि नव गठित कमेटी में जीतेन्द्र सिंह को मुख्य संरक्षक, सुमित तिवारी को केंद्रीय अध्यक्ष, नंदकिशोर सिंह चंदेल, महेश चन्द्रा, महेश सोनी, विनोद बर्मन, उज्जवल कुमार सिन्हा, विनय सिंह, लल्लू सिंह, दीपू सिंह, संजीव कुमार, शंकर दुबे को वरिष्ठ संरक्षक, बंटी वर्मा, राम पांडे, रुपेश वर्मा, राकेश वर्मा, सबलू मुंडा, बिट्टू सिंह, विक्की मुंडा, शम्भू प्रसाद, विक्की वर्मा, भोला केसरी को संरक्षक, कुमार राजा को संस्थापक, उदय साहू, किशोर साहू को संयोजक, सत्‍यनारायण सिंह को मुख्य सलाहकार, सोनू प्रधान को महानगर अध्यक्ष, प्रियेश सिंह को जिला अध्यक्ष, रियांश चीकू और शिवम् सिन्हा को क्रमश: महानगर और जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, जीतू सिंह, करण सिंह, मोहित रजक, आशीष रजक, आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, सोनू जायसवाल, यश वर्मा को महानगर उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है।

इस अवसर पर संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों ने नए अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं। आशा व्यक्त किया गया कि नव गठि‍त टीम के नेतृत्व में मां काली सेना सामाजिक और धार्मिक कार्यों में और अधिक सक्रिय भागीदारी निभाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top