Uttrakhand

चंपावत में जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों ने ली शपथ

जिला पंचायत अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह
जिला पंचायत अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह
जिला पंचायत अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह
जिला पंचायत अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह

चंपावत, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिला मुख्यालय के जीजीआईसी सभागार में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी और उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा सहित सभी नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे मौजूद रहे, जबकि संचालन भाजपा नेता मोहित पाठक ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश पढ़कर सुनाया, जिसमें विकास कार्यों को गति देने और सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने की अपील की गई।

शपथ ग्रहण करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, निर्मला महराना, सुनीता जोशी, मनीषा कालाकोटी, अनीता, सोनू बोहरा, आशा अधिकारी, सरस्वती चंद, हिमानी बोहरा, पुष्कर राम, अशोक सिंह, योगेश जोशी, शैलेश जोशी और कृष्णा जोशी शामिल रहे।

अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने कहा कि आने वाले पाँच वर्षों में वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चंपावत जिले को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य टीम भावना से कार्य करते हुए चंपावत को मुख्यमंत्री की परिकल्पना अनुसार मॉडल जिला बनाएंगे। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, गांव-गांव तक विकास की पहुँच और पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित करना उनकी प्राथमिकता होगी।

समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष और सभी सदस्यों को शुभकामनाएँं दीं।

(Udaipur Kiran) / राजीव मुरारी

Most Popular

To Top