Assam

बिहाली में 433 परिवारों को बेदखली का जिला प्रशासन ने जारी किया नोटिस

बिश्वनाथ (असम), 21 अगस्त (Udaipur Kiran) । बिहाली में बड़े पैमाने पर बेदखली अभियान चलाने की जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बिहाली की बाघमारी गो सरनिया पथर की भूमि पर कब्जा किए गए 433 परिवारों को बेदखली का नोटिस दिया गया है। आज बिश्वनाथ जिला प्रशासन ने 15 दिनों का समय देते हुए सभी 433 परिवारों को नोटिस जारी किया है। नोटिस के सामने आते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

बिहाली के निज बाघमारी गांव के दाग नंबर 189 और 203 गोपचर भूमि के लगभग 265 बीघा 3 कठा 15 लेशा पर कब्जा करने वालों को यह नोटिस प्रदान किया गया है। बिश्वनाथ जिला प्रशासन ने माइक के माध्यम से घोषणा करने के साथ-साथ वहां रहने वाले लोगों के हाथों में भी बेदखली का नोटिस थमाया।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में सरकारी एवं वन्य भूमि से बेदखली अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक लाखों बीघा भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है।——————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top