Assam

सीवीसी निदेशक की मेजबानी में एनएफआर मुख्यालय में संवाद सतर्कता कार्यशाला आयोजित

চিভিচি সঞ্চালকৰ নেতৃত্বত উত্তৰ-পূব সীমান্ত ৰে'লৱে মুখ্য কাৰ্যালয়ত ইণ্টাৰেক্টিভ ভিজিলেন্স ৱৰ্কশ্বপ

गुवाहाटी, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के सतर्कता विभाग ने मालीगांव स्थित पूसीरे मुख्यालय परिसर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के तहत एक संवाद और प्रस्तुति सत्र पर कार्यशाला आयोजित किया। पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने आज बताया है कि इस सत्र को केंद्रीय सतर्कता आयोग की निदेशक प्रियंका सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूसीरे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक और मुख्य सतर्कता अधिकारी एसपी बेक भी मौजूद थे।

सोमवार को आयोजित कार्यशाला में सभी सतर्कता विभागों के प्रमुखों, अधिकारियों और टीम के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस आयोजन ने सतर्कता पेशेवरों के बीच रचनात्मक वातचीत, ज्ञान साझा करने और अनुभव आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान किया।

अपने संबोधन में प्रियंका सिंह ने सीवीसी ढांचे के तहत सतर्कता जांच के प्रभावी तरीकों पर एक व्यापक प्रस्तुति दी। उनका सत्र सर्वोत्तम प्रथाओं, प्रक्रियात्मक अनुपालन और नैतिक शासन सिद्धांतों पर केंद्रित था। इसमें सतर्कता प्रक्रियाओं में विश्लेषणात्मक सोच और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए संवादात्मक मामलों का अध्ययन शामिल था।

एसपी बेक ने भी सक्रिय सतर्कता के महत्व पर प्रकाश डाला और रेलवे संचालन में सत्यनिष्ठा और दक्षता बनाए रखने के लिए सभी विभागों में निवारक तंत्रों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न मंडलों और इकाइयों के सतर्कता अधिकारियों की निष्पक्षता और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में उनकी निरंतर समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर प्रियंका सिंह और एसपी बेक ने पूसीरे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव के साथ एक बैठक भी की। बैठक में चल रहे पहलों की समीक्षा की गई और संगठन में सतर्कता प्रशासन की प्रभावशीलता तथा सत्यनिष्ठा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई।

कार्यशाला का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने गहन विचार-विमर्श और व्यावहारिक मार्गदर्शन के लिए इसकी सराहना की, जिससे रेल प्रशासन में नैतिक आचरण और जवाबदेही के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए सतर्कता विभाग की प्रतिबद्धता पुनः दोहराई गई।

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top