Uttar Pradesh

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने गोवर्धन में संत सियाराम से की भेंट

संत सियाराम बाबा से मुलाकात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री

मथुरा, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों ब्रज दौरे पर श्रीकृष्ण की नगरी आए हुए हैं। सोमवार को उन्होंने अमृत महोत्सव में शिरकत करने के बाद गोवर्धन में संत सियाराम दास महाराज और बरसाना में विनोद बाबा से आध्यात्मिक चर्चा की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोवर्धन और बरसाना का दौरा किया। उन्होंने गोवर्धन में हनुमान बाग आश्रम के महंत संत सियाराम दास महाराज से मुलाकात की। दोनों के बीच सनातन धर्म और हिंदू राष्ट्र की स्थापना पर विचार-विमर्श हुआ। संत सियाराम दास महाराज ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को आशीर्वाद के तौर पर जनेऊ प्रदान किया। श्रीशास्त्री दिल्ली से वृंदावन तक हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर यात्रा निकालने की योजना बना रहे हैं। गोवर्धन के बाद वे बरसाना पहुंचे। यहां उन्होंने विनोद बाबा से आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच अध्यात्म और धार्मिक विषयों पर चर्चा हुई। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज की एक झलक पाने और आशीर्वाद लेने के लिए ग्रामीण उत्सुक नजर आए। बागेश्वर पीठाधीश्वर ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।

(Udaipur Kiran) / महेश कुमार

Most Popular

To Top