नैनीताल, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । गुरुवार को हुए ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के नतीजे घोषित हो गये हैं। धारी में निर्दलीय भावना, ओखलकांडा में भाजपा की केडी रूवाली, रामगढ़ में कांग्रेस के दीपक कुमार, भीमताल में भाजपा के हरीश बिष्ट, कोटाबाग में भाजपा की मनीषा जंतवाल और रामनगर में कांग्रेस समर्थित मंजू नेगी ने जीत दर्ज की। धारी में निर्दलीय भावना की एक मत से जीत धारी में निर्दलीय प्रत्याशी भावना ने भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या को मात्र एक मत से हराकर प्रमुख पद अपने नाम किया। कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर गीता बिष्ट ने भाजपा की कविता नयाल को भी एक मत से मात दी।
ओखलकांडा में भाजपा प्रत्याशी केडी रूवाली ने प्रमुख पद पर जीत दर्ज की। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर सुरेंद्र सिंह और कनिष्ठ प्रमुख पद पर राजेंद्र ने विजय हासिल की। सहायक निर्वाचन अधिकारी केएन गोस्वामी ने विजयी प्रमाण पत्र सौंपा।
रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक कुमार को 20 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी तुलसी देवी को 11 मतों पर संतोष करना पड़ा। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर कांग्रेस समर्थित रणजीत सिंह ने 19 मत हासिल किए, वहीं निर्दलीय राजेंद्र बिष्ट को 12 मत मिले। कनिष्ठ प्रमुख पद पर कांग्रेस की पूनम मेहता ने 20 मतों से जीत दर्ज की और निर्दलीय स्वाति आर्य को 11 मत मिले।
भीमताल में भाजपा प्रत्याशी हरीश बिष्ट ने 28 मत पाकर हिमांशू पांडे को 10 मतों के अंतर से हराया। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर रजनी आर्या निर्विरोध चुनी गईं, जबकि कनिष्ठ प्रमुख पद पर उमेश पलड़िया ने 21 मत हासिल किए और प्रतिद्वंद्वी चिराग बिहार को 16 मत मिले।
कोटाबाग विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव एक भाजपा समर्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल भट्ट के अपहरण और मतदान न करने के बाद 12-12 मतों के टाई पर पहुंचा। इसके बाद टॉस से भाजपा की मनीषा जंतवाल को विजेता घोषित किया गया।
रामनगर विकास खंड में कांग्रेस नेता संजय नेगी की पत्नी मंजू नेगी ने भाजपा प्रत्याशी को 19-12 के अंतर से हराकर प्रमुख पद पर कब्जा किया। ज्येष्ठ उप प्रमुख के पद पर स्वयं संजय नेगी 18 मत प्राप्त कर विजयी रहे, जबकि कनिष्ठ उप प्रमुख के पद पर मीना रावत ने 18 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।नैनीताल, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । गुरुवार को हुए ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के नतीजे घोषित हो गये हैं।
धारी में निर्दलीय प्रत्याशी भावना ने भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या को मात्र एक मत से हराकर प्रमुख पद अपने नाम किया। कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर गीता बिष्ट ने भाजपा की कविता नयाल को भी एक मत से मात दी। कुल 27 सीटों में से 14 भावना-गीता के पक्ष में रहीं, जबकि 13 पर रेखा आर्या और कविता नयाल को संतोष करना पड़ा। नन्दाबल्लभ निर्विरोध ज्येष्ठ उप प्रमुख बने। जीत के बाद भावना समर्थकों ने बाजार में विजय जुलूस निकाला और भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
