Chhattisgarh

धमतरी : जल्द बनेगा बॉक्स क्रिकेट मैदान, युवाओं को मिलेगा नया खेल केंद्र

खेल मैदान का निरीक्षण करते हुई आयुक्त प्रिया गोयल व नगर निगम के कर्मचारी।

धमतरी, 7 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । धमतरी नगर निगम धमतरी द्वारा युवाओं के लिए बनाए जा रहे बॉक्स क्रिकेट मैदान का निरीक्षण सात अक्टूबर को आयुक्त प्रिया गोयल ने किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का विस्तार से जायजा लिया। आयुक्त ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो।उन्होंने कहा कि यह बॉक्स क्रिकेट मैदान शहर के युवाओं के लिए खेल और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनेगा, जहां उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। साथ ही, यह सुविधा नगर में खेल गतिविधियों को बढ़ाने में भी सहायक होगी।निगम अधिकारियों ने बताया कि निगम प्रशासन का लक्ष्य सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कर आम नागरिकों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्य के दौरान गुणवत्ता मानकों और सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना जल्द ही पूर्ण होकर जनता को समर्पित की जाएगी। मैदान के तैयार होने से नागरिकों को एक नई और सुरक्षित खेल सुविधा प्राप्त होगी, जो नगर के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ेगी।बॉक्स क्रिकेट मैदान का निर्माण नगर निगम की प्राथमिक परियोजनाओं में शामिल है और इसके शीघ्र पूरा होने पर शहर के खेल संस्कृति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top