
धमतरी, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) । सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। इस कार्रवाई का फेडरेशन की जिला एवं प्रांतीय इकाइयों ने कड़ा विरोध जताते हुए तत्काल बहाली की मांग की थी। संगठन ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी थी, जिसके परिणामस्वरूप प्रशासन को पीछे हटना पड़ा।
फेडरेशन के मजबूत दबाव और शिक्षकों की एकता ने बड़ा असर दिखाया और 13 नवंबर को ढालू राम साहू की बहाली आदेश जारी कर दिए गए। आज शुक्रवार काे डीईओ कार्यालय ने उन्हें बुलाकर बहाली आदेश उनके हाथों में सौंपा और उन्हें पुनः नवीन प्राथमिक शाला नारी में पदस्थ करने का निर्णय सुनाया। आदेश प्राप्त होते ही साहू ने संगठन को इसकी जानकारी दी और संघर्ष के दौरान साथ देने के लिए फेडरेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षक फेडरेशन ने इस बहाली को सत्य और एकता की जीत करार दिया है। संगठन का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, शालाओं की बुनियादी समस्याओं के समाधान और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए वह भविष्य में भी इसी दृढ़ता के साथ आवाज उठाता रहेगा।
फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता हुलेश चंद्राकर, जिला अध्यक्ष दौलत ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष कुरूद लुकेश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी तेजलाल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड टेमन साहू, ब्लॉक अध्यक्ष नगरी ममता प्रजापति, नवीन मार्कण्डेय, चंद्रहास सिन्हा, दुष्यंत सिन्हा, तुकलेश साहू, परमेश्वर साहू, राजकुमार क्षत्रिय, मनीष कुमार, प्रकाश चंद कुंजाम, शंकरदास मानिकपुरी, रामेश्वर साहू, रूपेश सिन्हा, नरेंद्र सिन्हा, सूरज सिंह कंवर, वेदप्रकाश साहू, गजानंद सोन, शिप्रा कन्नौजे, ममता साहू, सिवानी दास, भुनेश्वरी ध्रुव, गणेशिया ध्रुव, अश्वनी ध्रुव, अनीता गौर, टीकाराम साहू, फालेश कुर्रे, अवध यादव, भुनेश्वर साहू, केशव यादव, शैलेंद्र साहू, अभिषेक सिंह, रमेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और सदस्यों ने बहाली पर हर्ष व्यक्त किया है।
(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा