Jharkhand

डीजीपी ने राज्यपाल को पुलिस ड्यूटी मीट के लिए किया आमंत्रित

राज्यपाल और डीजीपी

रांची, 10 अक्टूबर( हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने राज भवन में भेंट की । इस दौरान राज्यपाल को झारखंड राज्यस्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग असीम विक्रांत मिंज भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर से झारखंंड राज्यस्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का शुभारंभ किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top