Jharkhand

मां स्कंदमाता का श्रद्धालुओं ने किया विधिपूर्वक पूजा-अर्चना

मां स्‍कंदमाता की तस्‍वीर

रांची, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । राजधानी रांची के विभिन्न पूजा पंडालों और स्थानीय लोगों के घरों एवं मंदिरों में शुक्रवार को नवरात्रि के पांचवें दिन नौ दुर्गा के पांचवें रूप मां स्कंदमाता का विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।

रांची के मेन रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, बकरी बाजार स्थित नवयुवक संघ, राजस्थान मित्र मंडल, जिला स्कूल मैदान में बने रामलला दुर्गा पूजा समिति, कोकर के दुर्गा पूजा समिति, कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब दुर्गा पूजा समिति, अरगोडा स्थित अरगोडा दुर्गा पूजा समिति सहित विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के चौथे स्वरूप की पूजा की गई। इसके अलावा आम लोग भी अपने घरों में कलश स्थापना कर नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं।

भारी बारिश ने डाला व्यवधान

शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में भारी बारिश ने दुर्गा पूजा की तैयारियों में व्यवधान डाला। बारिश से रांची के कई पूजा पंडालों को नुकसान भी पहुंचा है। हालांकि आयोजन मां दुर्गा से प्रार्थना कर रहे हैं कि अब आनेवाले दिनों में बारिश न हो ताकि आयोजक और श्रद्धालू दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक तरीके से मना सकें।

उल्लेखनीय है कि बेलवरण 28 सितंबर (षष्ठी तिथि) को किया जाएगा। वहीं 30 सितंबर को महाअष्टामी का पर्व मनाया जाएगा। महाअष्टमी पर महिलाएं माता के आठवें रूप माता महागौरी का व्रत रखती हैं और शाम में उनकी भक्तिपूर्वक पूजा करती हैं। इसके बाद एक अक्टूबर को नवमी और दो अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top