Madhya Pradesh

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किया महर्षि वाल्मीकि एवं महर्षि वेदव्यास की प्रतिमा का अनावरण

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया महर्षि वाल्मीकि एवं महर्षि वेदव्यास की प्रतिमा का अनावरण

भोपाल, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने रविवार को राजधानी भोपाल के तुलसी मानस प्रतिष्ठान मानस भवन के प्रमुख प्रवेश द्वार पर रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि और महाभारत के रचयिता महर्षि वेदव्यास की प्रतिमाओं का अनावरण किया।

इस अवसर पर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, सुरेश पचौरी, रमेश शर्मा, पदमश्री विजयदत्त श्रीधर और प्रतिष्ठान के सदस्य उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Most Popular

To Top