Uttar Pradesh

भारतवासियों के खून की एक-एक बूंद में बसा हुआ है लोकतंत्र : केशव प्रसाद मौर्य

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते कार्यकर्ता

कानपुर, 27 जून (Udaipur Kiran) । आज से 50 साल पहले कांग्रेस ने देश पर आपातकाल थोपने का काम किया था। कांग्रेस को छोड़कर बाकी विपक्ष आपातकाल के विरोध में था, क्योंकि कांग्रेस पूरी तरह से देश पर राज करना चाहती थी। भारतवासियों के खून की एक-एक बूंद में लोकतंत्र बसा हुआ है। इटावा में हुई घटना को लेकर अखिलेश यादव घटिया आचरण दिखाते हुए जातिवाद फैला रहे हैं। देश की जनता 2047 तक भाजपा के साथ है। 2027 में एक बार फिर हम 2017 दोहराएंगे। यह बातें शुक्रवार को कानपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।

कानपुर विश्वविद्यालय सीएसजेएमयू के सभागार में आयोजित मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में शिरकत करने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज से 50 साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर दिया था। जिससे सभी लोग परेशान थे। किसी को बात करने की आजादी नहीं थी। मीडिया को कुछ भी छापने से पहले कांग्रेस पार्टी की इजाजत लेनी पड़ती थी। इस आपातकाल के खिलाफ लोकतंत्र सेनानियों ने कभी पराधीनता स्वीकार नहीं करी लेकिन कांग्रेस सत्ता को बचाने के लिए संविधान का हमेशा दुरुपयोग किया है।

मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम के माध्यम से देश के युवाओं को कांग्रेस की ओर से की गई घटिया राजनीति देशवासियों के खिलाफ आपातकालीन ठोकने जैसी सच्चाई को उजागर करने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। ताकि देश का युवा यह जान सके की कौन उनके साथ है और कौन खिलाफ है?

आगे उन्होंने कहा कि इटावा में कथावाचक के साथ हुई घटना काफी निंदनीय है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बावजूद इसके सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी घटिया राजनीति से समाज में जातिवाद फैलाने का काम कर रहे हैं। क्योंकि सत्ता के बिना अखिलेश यादव बेचैन है। जबकि प्रदेश की जनता उन्हें पूरी तरह से नकार चुकी है। साल 2047 तक भाजपा की डबल इंजन सरकार ही सत्ता में रहेगी और साल 2027 में एक बार फिर 2017 को दोहराकर विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Most Popular

To Top