
मीरजापुर, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । विकासखंड कोन क्षेत्र के तिलठी गांव निवासी एवं उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी त्रिभुवन नाथ दुबे का रविवार की रात लगभग 8 बजे इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे।
जानकारी के अनुसार त्रिभुवन नाथ दुबे सेवानिवृत्त अध्यापक थे। हाल ही में अचानक उनके लीवर की स्थिति बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी सिंह, समाजसेवी अनिल कुमार सिंह, लाखन सिंह, राजधर दुबे, विनोद कुमार दुबे, हरिशंकर सरोज, रामनाथ दुबे सहित कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
—————
(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा
