Delhi

दिल्ली मनाएगी आज दिव्य दीपोत्सव, एक लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा कर्तव्य पथ : रेखा गुप्ता

दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को पानी के बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज माफ योजना व अनाधिकृत कनेक्शन नियमितीकरण योजना का शुभारंभ करतीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली आज अपना पहला दिव्य दीपोत्सव कर्तव्य पथ पर मना रही है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक्स पोस्ट में कहा कि अयोध्या में जब प्रभु श्रीराम लौटे थे, दीपों से पूरी धरती जगमगा उठी थी और जब रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजे, भारत ने अपनी आत्मा को फिर से पहचान लिया। वही चेतना, वही प्रभु श्री राम का अयोध्या आगमन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अवतरित होने जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज कर्तव्य पथ पर 1 लाख 11 हजार दीपों की श्रृंखला, दिव्य राम कथा, भव्य ड्रोन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के संग दिल्ली अपना पहला दिव्य दीपोत्सव मना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा यह उस सनातन संस्कृति का प्रतीक है, जो युगों से यह संदेश देती आई है कि “राम थे, राम हैं, और राम रहेंगे।” उन्होंने सभी से इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज शाम 6 बजे से कर्तव्य पथ पर आप सभी का स्वागत है।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Most Popular

To Top