HEADLINES

दिल्ली उच्च न्यायालय को मिले तीन नए जज

वकील

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली उच्च न्यायालय को आज तीन नये जज मिले। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय ने मंगलवार को तीनों जजों को शपथ दिलाई। चीफ जस्टिस ने जिन जजों को शपथ दिलाई उनमें जस्टिस दिनेश मेहता, जस्टिस अवनीश झींगन और जस्टिस चंद्रशेखरन सुधा शामिल हैं।

दिल्ली उच्च न्यायालय में इन तीन जजों के साथ ही कुल जजों की संख्या 44 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में जजों की कुल स्वीकृत संख्या 60 है। जस्टिस मेहता और जस्टिस झींगन इसके पहले राजस्थान उच्च न्यायालय में जज थे। जस्टिस सुधा इसके पहले केरल उच्च न्यायालय में जज थीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इन जजों के ट्रांसफर का आदेश 14 अक्टूबर को जारी किया था। इसके पहले अगस्त में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने विभिन्न उच्च न्यायालयों के 14 जजों के ट्रांसफर का आदेश दिया था, जिनमें इन तीनों जजों का नाम शामिल था।

जस्टिस मेहता को 16 नवंबर, 2016 को राजस्थान उच्च न्यायालय का जज नियुक्त किया गया था। जस्टिस झींगन को जुलाई, 2017 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का जज नियुक्त किया गया था। बाद में जस्टिस झींगन को 01 नवंबर, 2023 को राजस्थान उच्च न्यायालय में जज के रुप में ट्रांसफर किया गया था। जस्टिस सुधा 20 अक्टूबर, 2021 को केरल उच्च न्यायालय का जज नियुक्त किया गया था।

(Udaipur Kiran) /संजय

—————

(Udaipur Kiran) / अमरेश द्विवेदी

Most Popular

To Top