Delhi

‘सेवा पखवाड़ा’ में 75 नई सेवाएं जनता को समर्पित करेगी दिल्ली सरकार : रेखा गुप्ता

दिल्ली में भाजपा केंद्रीय विस्तार कार्यालय में आयोजित भाजपा दिल्ली प्रदेश पखवाड़ा कार्यशाला को संबोधित करती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आवास और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी 75 नई सेवाएं जनता को समर्पित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री शनिवार को भाजपा केंद्रीय विस्तार कार्यालय में आयोजित भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली भाजपा की सह-प्रभारी अलका गुर्जर, सांसद, विधायक एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित हुई।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा पखवाड़ा- संगठन की पहचान’ पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आवास और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी 75 नई सेवाएं जनता को समर्पित की जाएंगी। साथ ही 150 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, व्यापक स्वच्छता अभियान तथा अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को भी साकार किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Most Popular

To Top