Delhi

दिल्ली कांग्रेस ने पूर्वी दिल्ली के बदरपुर गांव इलाके में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 2 सितंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मंगलवार को दिल्ली में बाढ़ प्रभावित बदरपुर खादर गांव का जायजा किया। हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने के कारण गांव पानी में डूब चुका है और नजदीकी कॉलोनियों, सड़कों और निचले क्षेत्रों में पानी भर गया है। उन्होंने हरियाणा से सीमित रुप में पानी छोड़ने के अपील की।

देवेंद्र यादव ने कहा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर से यमुना किनारे बसे लोगों के लिए परेशानी का सबब सरकार और प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ राहत की व्यवस्थाऐं समय पर करनी चाहिए क्योंकि समय निकलने जाने के बाद समाधान और व्यवस्था बेमानी साबित हो जाती है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित गरीब लोगों का जीवन और आजीविका दांव पर है, लेकिन सरकार उनकी पीड़ा के प्रति उदासीन है। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले लोग मांग करते है कि यहां पुश्ता बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि बदरपुर खादर क्षेत्र में सरकार पुश्ता बनाऐगी तो हर वर्ष बाढ़ के खतरे से यहां के लोगों का बचाव हो सकता है।

यादव ने मांग की कि दिल्ली सरकार तुरंत कार्रवाई के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की निष्क्रियता के कारण दिल्ली बाढ़ के पानी में डूब रही है और अधिकारियों और सरकार की ओर से जवाबदेही की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने यमुना तट के पास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।

इस अवसर पर देवेंद्र यादव के साथ कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, राजकुमार जैन, आर्ब्जवर डा. पी.के. मिश्रा, कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन अनुज आत्रेय, लोकेन्द्र चौधरी, राम निवास पांचाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Most Popular

To Top