
नई दिल्ली, 15 नवंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए।
यह कार्यक्रम अनुसूचित जनजाति मोर्चा, भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा, भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उनके अदम्य साहस, संघर्ष और समाजोद्धार के महान योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्षों को याद करते हुए जनजातीय समुदाय के गौरव को रेखांकित किया गया। भाजपा दिल्ली प्रदेश की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनजातीय समुदाय के सदस्य शामिल हुए।
———————-
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी