Delhi

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से हमारे वोट लंच से पहले के ध्येय से काम करने की अपील की

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद प्रवीन खंडेलवाल बूथ प्रबंधक सम्मेलन में।

नई दिल्ली, 17 नवंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में नारायणा वार्ड से प्रत्याशी डाॅ. चंद्रकांता एवं चांदनी चौक वार्ड से प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता के समर्थक, विस्तारक एवं बूथ प्रबंधक सम्मेलनों को सम्बोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हमारे वोट लंच से पहले के ध्येय से काम करने की अपील की।

नारायणा वार्ड के सम्मेलन में करोलबाग जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर, नारायणा मंडल अध्यक्ष अंशु तंवर, विधायक उमंग बजाज एवं हरीश खुराना, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रावत, मंत्री सोना कुमारी एवं पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा के साथ ही सभी विस्तारक एवं बूथ प्रबंधक सम्मलित हुए।

चांदनी चौक मंडल के विस्तारक एवं बूथ प्रबंधक सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ ही सांसद प्रवीन खंडेलवाल एवं जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग, जिला प्रभारी राजेश भाटिया, चुनाव संयोजक पंकज जैन एवं मंडल अध्यक्ष रोहित शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

नारायणा एवं चांदनी चौक वार्ड के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह दोनों वार्ड हमारे परम्परागत गढ़ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नारायणा विपरीत परिस्थिती में 2022 में भी जीते थे और चांदनी चौक लम्बे समय बाद 2022 में छोटे अंतर से हारे थे पर आज मतदाता पछता रहा है और अब फिर दोनों वार्ड जीतेंगे।

दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा ने दिल्ली सरकार में मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, केशवपुरम जिलाध्यक्ष अजय खटाना, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल के साथ अशोक विहार एवं शालीमार बाग वार्डों में संगठात्मक बैठके लीं।

सांसद कमलजीत सहरावत एवं मंत्री पंकज सिंह ने ढिचकाऊं कलां वार्ड में, विधायक मनोज शौकीन ने मुंडका वार्ड में, विधायक हरीश खुराना ने अशोक विहार में कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नागरिक बैठकें सम्बोधित की। महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा ने चांदनी चौक वार्ड में महिला सम्मेलन को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर पवन राणा ने कहा कि आगामी उपचुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए 2027 के मुख्य नगर निगम चुनाव की तैयारी का अवसर है और हाल ही के 2024 एवं 2025 में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में मिली सफलता को दोहराना है।

——————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी