Uttrakhand

विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से भेंट करते।

देहरादून, 22 सितंबर (Udaipur Kiran News) । विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवर को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों और उनकी चुनौतियों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से सामाजिक, शैक्षणिक एवं समसामयिक विषयों पर सार्थक संवाद किया। राज्यपाल ने कहा कि विद्यालयों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार है। राज्यपाल ने कहा कि देहरादून शिक्षा नगरी के रूप में देशभर में विख्यात है और इस पहचान को सशक्त बनाने में विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों का योगदान सराहनीय रहा है। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और सेवा की भावना विकसित करना है।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top