HEADLINES

संघ के समर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)

लखनऊ, 11 जुलाई (Udaipur Kiran) । लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पण कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंहे। शनिवार को शाम 5.30 बजे निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में समर्पण कार्यक्रम होना तय है। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने दी।

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 जुलाई शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। राजनाथ सिंह दो दिवसीय यात्रा पर पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान जाएंगे। जहां भाजपा कार्यकर्ता और प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शनिवार को ही अपराह्न 12.45 बजे केजीएमयू में गांधी वार्ड में पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार का हाल चाल जानने जाएंगे। मेडिकल कॉलेज से पार्षद नागेंद्र सिंह के हजरतगंज स्थित आवास जाएंगे। सायंकाल चार बजे चौक में श्रीकालीजी मंदिर परिसर में नवनिर्मित ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। वहां से 5.30 बजे निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में समर्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। संघ के स्वयंसेवक वर्ष भर में एक बार समर्पण कार्यक्रम में सहभागी होकर अपनी सामर्थ्य के अनुसार संगठन कार्य में सहभाग के लिए आर्थिक योगदान देते हैं। पूर्व में इस आयोजन को गुरू दक्षिणा उत्सव के नाम से जाना जाता था।

रविवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे राजाजीपुरम क्षेत्र में व्यापारी नेता संदीप बंसल और उसके बाद ऐशबाग में विद्यासागर गुप्ता के आवास पर रक्षा मंत्री जाएंगे। इसके बाद नेशनल पीजी कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे और उनका डाक टिकट जारी करेंगे। इसी दिन एक बजे अपराह्न लखनऊ एयरपोर्ट से राजनाथ सिंह 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top