Uttar Pradesh

मंदिर के पास मिला युवक का शव

नदीगाँव

जालौन, 21 जून (Udaipur Kiran) । नदीगांव कस्बा के वार्ड नम्बर 10 का रहने वाला 30 वर्षीय दिग्विजय सिंह शुक्रवार सुबह से अपने घर से गायब था। शनिवार को उसका शव गांव खजुरी में बने हनुमान टेकरी मंदिर के पास एक पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था।

मृतक के भतीजे किशन सिंह ने बताया कि चाचा का तीन साल पहले कन्नौज में विवाह हुआ था। विवाह के सात महीने बाद ही चाची बबली सिंह चाचा को छोड़ कर अपने मायके चली गई थी, जिससे वह आहत थे। चाची के वियोग में चाचा शराब पीने लगे थे। शुक्रवार सुबह वह परिजनों को बिना कुछ बताये घर से चले गए। काफी देर परिजन उसे तलाशते रहे तब अगले दिन शनिवार को खबर मिली कि खजुरी स्थित हनुमान टेकरी मंदिर के पास शव पड़ा मिला है।

थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। मृतक पत्नी के छोड़ कर चले जाने से परेशान चल रहा था।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Most Popular

To Top