Uttar Pradesh

यमुना नदी में डूबी मासूम बच्ची का सर्च आपरेशन में मिला शव

चचेरे मासूम भाई बहन की मौत से परिजनों में कोहरामहमीरपुर,13 अगस्त (हि.सं.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के भटपुरा जलाला गांव निवासी ग्रामीण की पुत्री के यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब जाने से उसकी मौत हो गई आज बुधवार को उसका शव नदी से बरामद हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

कुरारा क्षेत्र के भटपुरा डांडा (जलाला) गांव निवासी रमाकांत निषाद की दस वर्षीय पुत्री गुड़िया यमुना नदी में नहाते समय गहराई में जाने से डूब गई थी। तथा गांव निवासी राजेंद्र का आठ वर्षीय पुत्र रूपेश भी इसके साथ नदी में डूब गया था। रूपेश को कल नदी से निकाल कर परिजन जिला अस्पताल एंबुलेंस से लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। उसका पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। तथा मृतक की चचेरी बहन गुड़िया की खोजबीन पुलिस व गोताखोर करते रहे। लेकिन शाम तक उसका पता न चल सका। बुधवार को, गुड़िया का शव यमुना नदी में यमुना नदी में बाईपास के निर्माणाधीन पुल के पास गुलिया डेरा के पास तैरता हुआ दिखाई देने पर ग्रामीणों ने उसके पिता को जानकारी दी। तब जलाला से परिजन वहां मौके पर गए तथा शव गांव लेकर आए तथा पुलिस को सूचना दी। शव देखकर गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दो बच्चों की मौत से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने आज शाम बताया कि मासूम बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि यमुना नदी में मासूम चचेरे भाई बहन की मौत हुई है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Most Popular

To Top