RAJASTHAN

दौराई-गोड्डा-दौराई साप्ताहिक नई रेलसेवा का संचालन

दौराई (अजमेर)-गोड्डा-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक नई रेलसेवा का संचालन

अजमेर, 30 जुलाई (Udaipur Kiran) । रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दौराई (अजमेर)-गोड्डा-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह रेलसेवा नियमित गाड़ी संख्या 19603/19604, दौराई (अजमेर)-गोड्डा-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक नई रेलसेवा के रूप में संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 19603, दौराई (अजमेर)-गोड्डा साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 03.08.25 से दौराई से प्रत्येक रविवार को 15.30 बजे रवाना होकर सोमवार को 22.20 बजे गोड्डा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19604, गोड्डा-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक रेलसेवा 05.अगस्त 25 से गोड्डा से प्रत्येक मंगलवार को 05.00 बजे रवाना होकर बुधवार को 17.20 बजे दौराई पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, रेवाडी, गुडगॉव, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, चुनार, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किऊल, झाझा, जसीडीह, देवघर, मोहनपुर, हँसडीहा व पोडैयाहाट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Most Popular

To Top