Madhya Pradesh

दमोहः व्यारमा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त घोषित, कलेक्टर ने बताये वैकल्पिक मार्ग

दमोह-व्यारमा नदी पर बना पुल छतिग्रस्त घोषित कलेक्टर ने बताये वैकल्पिक मार्ग

दमोह, 29 जुलाई हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने मंगलवार को व्यारमा नदी पर बने पुल को जीर्णशीर्ण घोषित कर दिया। कलेक्टर ने ब्यारमा नदी पर पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से दमोह-हटा-गैसाबाद-सिमरिया-पन्ना मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया जिले में अत्याधिक बारिश के कारण दमोह-हटा-गैसाबाद-सिमरिया-पन्ना मार्ग राजमार्ग क्रमांक 55 के किमी 66/6 में ब्यारमा नदी पर स्थित पुल के निरीक्षण दौरान क्षतिग्रस्त पाये जाने पर यातायात बंद कर वैकल्पिक मार्ग से यातायात संचालित किये जाने का अनुरोध किया है।

यह है वैकल्पिक मार्ग-

कलेक्टर कोचर ने बताया कि दमोह-हटा-गैसाबाद-सिमरिया- पन्ना मार्ग से तत्काल प्रभाव से यातायात बंद किया जाता है तथा नवीन वैकल्पिक मार्ग छोटे वाहनो हेतु हटा-मडियादो-वर्धा-जैतपुर-सिमरिया मार्ग, छोटे वाहनो हेतु हटा-रनेह-बंधा-माढवा-मोहिन्द्रा-सिमरिया मार्ग, छोटे वाहनो हेतु हटा-हिनौता-कचनारी-दादपुर-वर्धा-जैतपुर-सिमरिया मार्ग, भारी वाहनो हेतु हटा-पटेरा-कुण्डलपुर-कोटा-मोहिन्द्रा-सिमरिया मार्ग (भारी वाहनो हेतु उपयुक्त मार्ग सिमरिया से दमोह एवं दमोह से सिमरिया जाने हेतु उपयुक्त) से यातायात की अनुमति प्रदान की जाती है।

—————

(Udaipur Kiran) / हंसा वैष्णव

Most Popular

To Top