
रांची, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । जीवन ज्योति केंद्र ने राम दयाल मुंडा की जयंती पर कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय,बुंडू में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया।
जे नाची से बाची नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बच्चों ने पद्मश्री राम दयाल मुंडा को याद किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की भूमिका देवी, जीवन ज्योति केंद्र कि रंजना भारती और गुरुवा लोहार उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारभ पद्मश्री राम दयाल मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर किया गया।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। बच्चों ने गीत और नृत्य के माध्यम से झारखंड की मिट्टी और संस्कृति की अद्भुत झलक दिखाई। साथ ही जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संदेश भी दिया।
बच्चों ने कार्यक्रम के जरिए राम दयाल मुंडा की जीवनी की प्रस्तुति देकर उनको याद किया।
सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
गायन प्रतियोगिता में सोना मनी
कुमारी, ऊषा कुमारी, नेहारिका कुजूर, मीना कुमारी, स्वीटी कुमारी, रिदिमा कुमारी और संपति कुमारी ने अद्भुत प्रस्तुति दी।
वहीं नृत्य में सोनामणि ग्रुप ने सांस्कृतिक नृत्य, संपति नृत्य कला दल ने सांस्कृतिक नृत्य सहित आरती कुमारी, दिव्या, सुनीता, काजल, सुनीता, आरती ने अद्भुत प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में सुनीता कुमारी, वासुदेव, हजाम सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
