Chhattisgarh

कांग्रेस सरकार में करोड़ों का हुआ शराब घोटाला, कवासी लखमा को बनाया बलि का बकरा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । उप मुख्यमंत्रीअरुण साव ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में आज साेमवार काे कहा कि, कांग्रेस सरकार में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। इसमें कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा भी जेल में है।

साव ने कहा कि, कांग्रेस ने कवासी लखमा को बलि का बकरा बनाया है, उन्होंने करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। यह पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों को भी पता है।

साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब धर्मांतरण पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। आज विष्णुदेव साय की सुशासन सरकार में अवैध धर्मांतरण करने वाले पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, इस पर कड़ा कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़ गए हैं। और अभी मौजूदा कानून के तहत अवैध धर्मांतरण करने वाले आरोपिताें पर कार्रवाई हो रही है। इसलिए मामले उजगार हो रहे हैं।

साव ने कहा कि, कांग्रेस सरकार में धर्मांतरण करने वालों को खुली छूट दे रखी थी। अधिकारियों ने खत लिखकर इस बात को स्वीकार किया था।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, योग को फिजूलखर्ची बताना कांग्रेसियों की मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। योग और सनातन के प्रति कांग्रेसियों की नफरत जग जाहिर है। जिस योग को पूरी दुनिया ने अपनाया है, उससे इन लोगो को नफरत है, इसीलिए कांग्रेसियों की मानसिक स्थिति खराब हो गई है, अगर वे रोजाना योग करें तो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Most Popular

To Top