West Bengal

गंगा नदी में फिर देखा गया मगरमच्छ, नदी तीरवर्ती इलाकों में दहशत

गंगा नदी में फिर देखा गया मगरमच्छ, नदी तीरवर्ती इलाकों में दहशत

हुगली, 15 जून (Udaipur Kiran) । हुगली-चुंचुड़ा नगरपालिका के 28 नंबर वार्ड अंतर्गत भगवती लेन के घाट के पास रविवार को मगरमच्छ दिखने से इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार सुबह एक नाविक ने देखा एक मगरमच्छ तट पर एक कुत्ते को खींच कर नदी में ले गया। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कुछ दिन पहले ही बांसबेड़िया में ईश्वरगुप्ता सेतु के नीचे गंगा नदी में मगरमच्छ दिखा था। उसके बाद बांसबेडिया और हुगली-चुंचुड़ा नगरपालिका की ओर माइकिंग कर लोगों को स्नान न करने की हिदायत दी थी। लेकिन मगरमच्छ नहीं मिला।

स्थानीय लोगों का दावा है कि यह वही मगरमच्छ है, जिसे पहले बांसबेड़िया में देखा गया था और अब वह चुंचुड़ा तक आ गया है। सुबह तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे चुंचुड़ा और चंदननगर के गंगा नदी के बीचोबीच फिर से मगरमच्छ को देखा गया।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top