Bihar

नीतीश कुमार की सरकार में अपराधिक गतिविधि तेज- मंडल

मधुबनी, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिला मुख्यालय स्थित निजी होटल सभागार में राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने शुक्रवार एनडीए सरकार पर गम्भीर आरोप लगाया।

राजद प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार द्वारा निर्वाचन आयोग के माध्यम से बिहार में मतदाता गहण पुनरीक्षण कार्यक्रम आमजन के साथ छलावा बताया।बिहार सरकार के सुशासन की दावा को ढकोसला बताया।

उन्होंने कहा कि बिहार में बढते अपराधिक गतिविधि से आमजन हतप्रभ है। नीतीश कुमार की सत्ता में राज्य भर में प्रतिदिन हत्या लूट बलात्कार की घटना बढ गई है।पुलिस प्रशासन निष्कृय बनी है।पटना के अस्पताल में गोलीकांड व चहुंओर हत्या की घटना से प्रदेश की छवि खराब हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि मतदाता गहण पुनरीक्षण अभियान में लोगों की नागरिकता छीनने की साजिश निर्वाचन आयोग व केंद्रीय भाजपा सरकार कर रही है।आइएनडीए महागठबंधन इस साजिश को सफल नही होने देगा सर्वोच्च न्यायालय में राजद सहित महागठबंधन के अन्य घटक दल अर्जी लगा चुकी है।कहा कि आपातकाल से भी खतरनाक इस साजिश को राजद सफल नहीं होने देगी।

—————

(Udaipur Kiran) / लम्बोदर झा

Most Popular

To Top