HEADLINES

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की गिनती जारी

इलाहाबाद हाईकाेर्ट

-अध्यक्ष पद पर राकेश पाण्डेय बबुआ आगे, महासचिव पद पर अखिलेश शर्मा की जीत लगभग सुनिश्चित

– मंगलवार को अध्यक्ष एवं महासचिव पदों पर घोषित होगा परिणाम

प्रयागराज, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए सोमवार शाम तक 7032 वोटों की गिनती में राकेश पांडे बबुआ तीसरी बार अध्यक्ष बनने की ओर अग्रसर दिखे जबकि महासचिव के लिए अखिलेश शर्मा की विजय लगभग सुनिश्चित हो गई है।

मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी व महेन्द्र बहादुर सिंह के अनुसार अध्यक्ष पद पर राकेश पांडे बबुआ 1813 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। सीपी उपाध्याय 1602 वोट पाकर दूसरे और अशोक कुमार सिंह 1474 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। सोमवार शाम तक की मतगणना में इस पद के अन्य प्रत्याशियों में अमित कुमार ने 250, एसी तिवारी ने 184, देवी प्रसाद सिंह ने 34, लालधारी राजभर ने 80, प्रभाशंकर मिश्र ने 452, संतोष कुमार त्रिपाठी ने 117, सुरेश चंद्र पांडेय ने 141 और वीर सिंह ने 850 वोट प्राप्त किए हैं।

महासचिव पद पर अखिलेश कुमार शर्मा 2411 वोट लेकर अन्य प्रत्याशियों से काफी आगे चल रहे थे। राय साहब यादव 1648 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अन्य प्रत्याशियों में धर्मेंद्र प्रताप सिंह को 721, हरिंद्र प्रसाद को 124, जमील अहमद आजमी को 284, संतोष कुमार मिश्र को 962, शशि प्रकाश सिंह को 558 एवं उदय शंकर तिवारी को 274 मत मिले हैं।

कंदर्प नारायण मिश्र हॉल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद के वोटों की गिनती सोमवार को शुरू हुई। सोमवार शाम तक तीनों पदों के लिए 2003 मतपत्रों की गिनती की जा चुकी थी। तब तक वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र सिंह 392 वोट लेकर पहले स्थान पर, कमलेश कुमार द्विवेदी 381 वोटों के दूसरे नंबर पर थे। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में तब तक अखिलेश द्विवेदी को 109, भगवान दत्त पांडेय को 238, ममता कुशवाहा को 173, प्रमोद कुमार सिंह को 188, राजेश कुमार दुबे को 105, राजेश त्रिपाठी को 116 एवं राजेश्वर सिंह को 261 वोट मिले थे। इसी प्रकार संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर बैरिस्टर सिंह 534 वोटों के साथ पहले व आशुतोष त्रिपाठी 422 वोट लेकर दूसरे स्थान पर थे। अन्य प्रत्याशियों में आनंद शंकर दुबे ने 106, अरविंद कुमार यादव ने 80, भूदेव यादव ने 117, कंचन सिंह ने 178, नबी उल्लाह ने 75, ओम आनंद ने 61, रजनीश पांडेय ने 105, रामानुज तिवारी ने 117, रोहित शुक्ल ने 73, सर्वानंद पांडेय ने 44 व उमेश चंद्र प्रजापति ने 46 मत प्राप्त किए थे। संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर शशि कुमार द्विवेदी 493 मत प्राप्त कर पहले व अजय कुमार मौर्य 425 मतों के साथ दूसरे स्थान पर थे। अन्य प्रत्याशियों में अमरेश बहादुर तिवारी व जय प्रकाश सिंह को 254-254, सुहेल अहमद को 145, उमेश कुमार को 96 एवं विक्रांत नीरज को 248 वोट मिले हैं।

मतगणना में एडवोकेट शैलेंद्र सिंह राठौर, संतोष कुमार मिश्र, विक्रम बहादुर सिंह, अरविंद सिंह व राजेंद्र कुमार पांडेय ने भी सहयोग किया। अध्यक्ष व महासचिव पद की आगे की मतगणना लाइब्रेरी हॉल में मंगलवार सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव प्रशासन व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के वोटों की आगे की गिनती कंदर्प नारायण मिश्र हॉल में होगी।

—————

(Udaipur Kiran) / रामानंद पांडे

Most Popular

To Top