
रांची, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । रांची नगर निगम की टीम ने डब्ल्यूवीएस होप एंड एनिमल संस्था (एनजीओ) के सहयोग से सोमवार को गली के आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत 10 आवारा कुत्तों को शल्य चिकित्सा से नसबंदी की गई, जबकि वार्ड संख्या दो और 43 से 11 कुत्तों को नसबंदी एवं चिकित्सा के लिए पकड़ा गया और 40 कुत्तों का टीकाकरण किया गया। वहीं नामकुम आर्मी कैंप क्षेत्र से मिली गली के कुत्तों की शिकायतों का भी समाधान किया गया।
अभियान का उद्देश्य कुत्ताें की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण करना और रेबीज जैसी बीमारियों से बचाव करना है। नगर निगम की टीम ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलेगा। ताकि शहरवासियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। नागरिक अपने क्षेत्र में गली के आवारा कुत्तों की जानकारी और शिकायत निगम के टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर भी दर्ज करा सकते हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
