-मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश
चंडीगढ़, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा सरकार ने नगर निगमों के कामकाज को लेकर एक नया आदेश जारी किया है। मुख्य सचिव ने राज्यपाल के हवाले से जारी आदेशों में कहा है कि नगर निगम गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला और हिसार के आयुक्तों को संबंधित महानगर विकास प्राधिकरण का पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामित किया है। इसके अतिरिक्त, नगर निगम, मानेसर के आयुक्त को भी तत्काल प्रभाव से गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण का पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी-ढ्ढढ्ढ नामित किया गया है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार महानगर विकास प्राधिकरण के मौजूदा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे। मुख्य सचिव कार्यालय के आदेश के अनुसार, अगर किसी कारण से नगर निगम आयुक्त का पद खाली रहता है- जैसे ट्रांसफर, रिटायरमेंट, छुट्टी, प्रशिक्षण, दौरे या चुनावी काम तो उस समय जिले का उपायुक्त आयुक्त का कामकाज संभालेगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि छुट्टी, प्रशिक्षण, दौरे या चुनावी कार्य पर जाने वाले अधिकारी को पहले से ही अपने नामित लिंक अधिकारी को इसकी सूचना देना अनिवार्य होगा।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
