Jharkhand

निगम बढाए गए होर्डिंग शुल्क को ले वापस : चेंबर

चेंबर की इंडोर आउटडोर उप समिति की बैठक की तस्‍वीर

रांची, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड चेंबर की इंडोर आउटडोर उप समिति की बैठक उप समिति चेयरमैन राजीव चटर्जी की अध्यक्षता में सोमवार को चेंबर भवन में हुई।

बैठक में नगर निगम की ओर से होर्डिंग शुल्क में की जाने वाली वृद्धि से हो रही परेशानियों पर सदस्यों ने चर्चा की। कहा गया कि नगर निगम की ओर से प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ होर्डिंग शुल्क वसूला जा रहा है। इसे निगम को वापस लेना चाहिए। बैठक में कहा गया कि नियमानुसार प्रत्येक पांच वर्ष में शुल्क में वृद्धि का प्रावधान है।

उप समिति चेयरमैन राजीव चटर्जी और बिपिन वर्मा ने संयुक्त रूप से इसपर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस कारण व्यापारियों को अनावश्यक रूप से कठिनाइयां हो रही हैं। इसपर निगम के उच्चाधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। बैठक में यह फैसला लिया गया कि इस संबंध में समिति एक ज्ञापन निगम को सौंपेगा। इसके बाद भी निगम हमारी मांग को स्वीकार नहीं करता है तो समिति न्यायालय जाने के लिए बाध्य होगा।

बैठक में उप समिति चेयरमैन राजीव चटर्जी, बिपिन वर्मा, सदस्य सुभाजीत डे, राजेश कुमार, पुष्कर कुमार, विकास पाठक सब्बीर हुसैन, रूहान हुसैन, देवेन्द्र प्रसाद, सुमंत सिंह, प्रीतम वर्मा, कृष्णा पोद्दार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top