
रांची, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।
उन्होंने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को प्रताडित करने का नया तरीका शुरू कर दिया है। राजधानी रांची के हर क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली बिल के लिए विभागीय दफ्तरों का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें तो सही बिल मिल पा रहा है, न ही अधिकारियों से कोई संतोषजनक जवाब। राय ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ व्यापक रूप से जन आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा, जिसमें उपभोक्ताओं के साथ मिलकर चरणबद्ध विरोध किया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
