RAJASTHAN

संविधान दिवस–2025 : पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने शपथ दिलाई

संविधान दिवस–2025 : पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने शपथ दिलाई

जयपुर, 26 नवंबर (Udaipur Kiran) । संविधान दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय राजस्थान में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर न्याय, स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।

इस कार्यक्रम में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करने तथा जनसेवा में इन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

—————

(Udaipur Kiran)