
रांची, 25 जून (Udaipur Kiran) । प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के नेता जय प्रकाश पांडेय ने देश में हुई इमरजेंसी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आपातकाल को भारत का काला अध्याय बताते हुए कहा कि इंदिरा गांधी की सरकार ने देश में संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटा था।
उन्होंने कहा कि आम जनता और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी तानाशाही मानसिकता का उदाहरण था। उस समय जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में सत्याग्रह आंदोलन हुआ और देशभर में लोग भूमिगत होकर तानाशाही के खिलाफ लड़े। पांडेय ने कहा कि उस समय खुले में सांस लेना भी मुश्किल था, हम लोग राजनीतिक बयान देने से डरते थे। कांग्रेस ने लोकतंत्र का दमन कर अपनी नाकामियों को छिपाया।
पांडेय ने मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लोकतंत्र मजबूत हुआ है, जनता को सुविधाएं मिल रही हैं और यही वजह है कि कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
