CRIME

दो करोड़ की लूटकांड में 5 लाख की नकदी सहित सिपाही गिरफ्तार

गिरफ्तार सिपाही

फिरोजाबाद, 8 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश की फिराेजाबाद जनपद के थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने बुधवार को दो करोड़ के लूटकांड में फरार दूसरे मुख्य आरक्षी मनोज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ़्तार सिपाही को लूट से पूर्व ही घटना की जानकारी थी और वारदात के बाद उसने 5 लाख रुपये लेकर लुटेरे को पुलिस की कार्यवाही साझा करने का वायदा किया था।

थाना प्रभारी मक्खनपुर चमन शर्मा ने बुधवार काे बताया कि क्षेत्र में 30 सितंबर को जीके कैश कम्पनी के चालक से 2 करोड़ रुपये की नकदी

लूटकांड की विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के क्रम में 2 पुलिस कर्मियों के नाम प्रकाश में आए थे। यह भी तथ्य सामने आया कि दोनों पुलिस कर्मियों को घटना की पूर्व से जानकारी थी। घटना के बाद दोनों पुलिस कर्मी अपनी गाड़ी से नई दिल्ली गए थे, जहां से अपने हिस्से की रकम लेकर आए और आराेपिताें को केस दर्ज होने व पुलिस टीम की हर कार्यवाही एवं उसकी अंदरूनी जानकारी उन्हें साझा करते रहे। इस मामले में कमिश्नरेट आगरा में तैनात मुख्य आरक्षी मनोज कुमार पुत्र राकेश सिंह निवासी गांव चंद्रपुरा थाना करहल जिला मैनपुरी हाल निवासी तुर्किया कस्बा व थाना मक्खनपुर, वर्तमान तैनाती पुलिस लाइन कमिश्नरेट आगरा को बिल्टीगढ़ चौराहा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से लूट की रकम के 5 लाख रुपये बरामद हुए हैं। अभियुक्त मुख्य आरक्षी मनोज कुमार के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने 4 अक्टूबर की रात 6 बदमाशों नरेश, तुषार, दुष्यन्त, अक्षय, आशीष उर्फ आशू व मोनू उर्फ मिलाप को गिरफ्तार किया था। जिनसे 1 करोड़ 5 हजार 310 रूपये सहित असलाह आदि बरामद हुआ था। मुख्य आरोपी 5 सितंबर को पुलिस हिरासत से फरार हुआ था। जिसकी देर रात मुठभेड़ में मौत हो गई थी। इस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। अपर पुलिस अधीक्षक अनुज चौधरी ने मंगलवार 7 अक्टूबर को इस मामले में दो सिपाही अंकुर प्रताप सिंह और मनोज कुमार की संलिप्तता बताई थी। मंगलवार को एक आरोपित सिपाही अंकुर प्रताप सिंह को 5 लाख की नकदी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि बुधवार काे दूसरे आरक्षी मनोज भी गिरफ्तार कर लिया गया।

—————-

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Most Popular

To Top