Bihar

गांधी , शास्त्री एवं प्रजापति मिश्र को उनकी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन

गांधी , शास्त्री एवं प्रजापति मिश्र को उनकी जयंती पर नमन किये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन

पटना, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 157 वीं जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के 121 वीं जयंती और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहें स्व. पंडित प्रजापति मिश्र के 127 वीं जयंती के मौके पर उनके प्रतिमा एवम तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने सत्य, अहिंसा और संघर्ष के मार्ग से पूरी दुनिया को नई दिशा दी।

वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने सादगीपूर्ण जीवन और जय जवान, जय किसान के नारे से देशवासियों को आत्मनिर्भरता और परिश्रम का संदेश दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज देश में गांधी और शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात करने की सबसे अधिक आवश्यकता है। आज की राजनीति और समाज में उनकी शिक्षाएँ हमें सत्य, ईमानदारी और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के बताएँ आदर्शों पर चलकर ही हमारा देश एकजुट रहेगा । गांधी के विचारों को जिंदा रखने के लिए सभी कांग्रेसजन को आगे आना होगा और देश में गांधीवाद को प्रबलता से अपनाना होगा।

उन्होंने बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रजापति मिश्र को नमन करते हुए उन्हें महान विभूति बताया।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरभित दत्त

Most Popular

To Top