Uttrakhand

कांग्रेस ने चार साल के कार्यकाल पर सरकार को घेरा

पौड़ी गढ़वाल, 9 जुलाई (Udaipur Kiran) । कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए है। आरोप लगाया कि इन चार सालों में सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया, जिससे जनता को लाभ मिला हो।

बुधवार को पौड़ी में कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि इन चार सालों में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश में महंगाई व भ्रष्ट्राचार चरम सीमा पर है। आरोप लगाया कि चार सालों में प्रदेश में महिलाओं के साथ कई दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई लेकिन प्रदेश सरकार ने इन मामलों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

चारधाम यात्रा के संचालन में कई खामियां सामने आ रही है। सरकार ने उपनल कर्मचारियों के साथ ही आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं को हताश करने का काम किया है। इस मौके पर कांग्रेस के नगराध्यक्ष भरत सिंह रावत, अनिल कुमार, उपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Most Popular

To Top