Uttrakhand

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, अवैध मत का किया विरोध

रुद्रप्रयाग, 15 अगस्त (Udaipur Kiran) । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के पक्ष में एक मत को अवैध करार देने पर कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय में धरना दिया और कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया। कहा कि भाजपा ने हर प्रपंच रचकर चुनाव जीतने का प्रयास किया है, जो लोकतंत्र की हत्या है।

पार्टी जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण और पूर्व विधायक मनोज रावत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिपं अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का परिणाम घोषित होने के बाद धरना शुरू कर दिया गया। इसके बाद रात्रि 8 से 9 बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में कैंडिल मार्च कर अपना विरोध जताया। कहना था कि भाजपा लोकसभा, विस के साथ-साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी अनैतिक तरीके से चुनाव जीतने के लिए साजिश कर रही है।

पूर्व विधायक मनोज रावत का कहना था कि जिपं अध्यक्ष पद के लिए हुये मतदान में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को 9-9 मत मिले थे। लेकिन भाजपा के आला नेताओं की सह पर कांग्रेस के पक्ष के एक मत को अवैध करार दिया गया। बताया कि गया कि मत में काली स्याही वाली पेन से उपयोग किया गया है, जो वर्जित है। जबकि लोकतंत्र में यह कहीं भी नहीं लिखा कि इस तरह के चुनाव में नीली स्याही का प्रयोग करना है या काली स्याही का। जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने कहा कि भाजपा साम, दाम, दंड की नीति को अपनाकर स्थानीय सहित प्रदेश में शांति व सुरक्षा का माहौल खराब कर रही है।

उन्होंने कहा कि सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपाईयों ने हर हद को पार करने का प्रयास किया है, जो पूरी तरह से असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग में जिपं अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस के पक्ष में पड़े मत को अवैध बताया गया है, उसके विरोध में न्यायालय की शरण में जायंगे।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अगत्यमुनि हरीश गुसाईं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कंडारी , पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट , पूर्व ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, लक्ष्मण रावत,

राय सिंह बिष्ट, नरेंद्र रावत, दिगम्बर गुसाईं, ताजबर खत्री , अंकुर रौथन, नवीन बिष्ट, कुंवर लाल, जसपाल लाल, पालिक अध्यक्ष संतोष रावत, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस रुद्रप्रयाग कर्मवीर कुंवर, विजयपाल राणा, दिवाकर गैरोला, जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पवान, अजयवीर भंडारी, सरोज राणा, विमला बुटोला, किरण नौटियाल, विमला देवी, सम्पन्न नेगी, पवन कुमार, गयालु लाल आदि थे।

(Udaipur Kiran) / दीप्ति

Most Popular

To Top