Uttar Pradesh

कांग्रेस पार्टी बन गई है अखिल भारतीय गाली पार्टी : भूपेंद्र सिंह चौधरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का फाेटाे।

लखनऊ, 15 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अमर्यादित आचरण और गाली पार्टी करार दिया है।

भूपेंद्र चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने का या किसी बात का लोकतांत्रिक ढंग से विरोध करने का सभी को अधिकार है। लेकिन जनता द्वारा लगातार नकारे जाने से हताश और निराश कांग्रेस पार्टी ने सारी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर अमर्यादित आचरण और अशिष्टता की सारी हद पार करने के सारे काम कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के चित्र के साथ कांग्रेसियों ने आचरण किया है उससे साबित हो गया है कि कांग्रेस से मर्यादित आचरण की अपेक्षा करना बेकार है।

इनके नेता के मंच से प्रधानमंत्री की दिवंगत माताजी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है। वास्तव में कांग्रेस पार्टी अब अखिल भारतीय गाली पार्टी बन चुकी है। जैसे इसके नेता, वैसे कार्यकर्ता। इनकी जितनी भी निंदा की जाए कम ही है।

—————

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top