चौधरी देवीलाल की जयंती में शामिल होने आया, अभय चौटाला ने दिया था निमंत्रण
रोहतक, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । कयास लगाए जा रहे थे, कि कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री संपत सिंह रोहतक में आयोजित चौधरी देवीलाल की जयंती पर इनेलो पार्टी में शामिल होंगे, लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद फिलहाल संपत सिंह ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए कहा कि उन्होंने घर वापसी नहीं की है। संपत सिंह ने गुरुवार को कहा कि वह चौधरी देवीलाल की जयंती में शामिल होने आए हैं क्योंकि अभय सिंह चौटाला ने उन्हें निमंत्रण दिया था। हालांकि वे इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी खासे नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जो कम्टिमेंट करता है वह किसी की भी पूरी नहीं करता है।
जहां तक कांग्रेस पार्टी छोड़ने का सवाल है तो अभी कांग्रेस का संगठन बन रहा है उनकी नजर इस बात पर रहेगी कि कांग्रेस का बेड़ागर्क करने वालों को अहमियत दी जाती है या फिर उन्हें अलग रखा जाता है। उसके बाद ही वह कोई फैसला लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल की जयंती में शामिल होने को लेकर उन्हें कुछ चेतावनी भी दी गई थी अब शायद उनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें राजनीतिक तौर पर काफी नुकसान हुआ है।
आज के दिन वे कांग्रेस पार्टी में है लेकिन राजनीति में संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस पार्टी में काफी गुटबाजी है जिसकी वजह से पार्टी को नुकसान हो रहा है। गौरतलब है कि संपत सिंह चौधरी देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला के साथ जुड़े रहे है। ओमप्रकाश चौटाला सरकार के दौरान वे प्रदेश में वित्त मंत्री भी रहे हैं। आज उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह दोबारा इनेलो में शामिल हो सकते हैं
——–
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल
