Maharashtra

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुरेश वरपुडकर भाजपा में शामिल

मुंबई, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र के परभणी जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व राज्य मंत्री सुरेश वरपुडकर मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सुरेश वरपुडकर और उनके साथियों का स्वागत किया।

मुंबई स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सुरेश वरपुडकर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा कि सुरेश वरपुडकर सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ काम करने वाले व्यक्तित्व हैं। ये सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यों में विश्वास रखते हुए विकसित भारत और महाराष्ट्र के निर्माण के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा महाराष्ट्र को समृद्ध और राज्य को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने के लिए प्रयासरत है। चव्हाण ने आश्वासन दिया कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का सम्मान बरकरार रखा जाएगा।

सुरेश वरपुडकर ने कहा कि वे भाजपा की विकास नीति का समर्थन करने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने सभी के सहयोग से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर पार्टी के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अतुल सावे, परभणी की पालकमंत्री मेघना साकोरे-बोर्डिकर, विधायक तानाजी मुटकुले, भाजपा प्रदेश महासचिव विधायक संजय केनेकर, विधायक विक्रांत पाटिल, माधवी नाइक, मराठवाड़ा संभाग संगठन मंत्री संजय कोडगे, अमर राजुरकर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश भूमरे, परभणी महानगर अध्यक्ष शिवाजी भरोसे, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top