
रांची, 28 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को मिलकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुलाकात करने वाले में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह सहित अन्य शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश देवघर जिले में पार्टी के कार्यक्रम को लेकर पहुंचे थे, लेकिन शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने की सूचना पर दोनों नेता देवघर से ही नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
