Uttrakhand

पंचायत चुनाव में नाम वापस लेने पर कांग्रेस ने कीरत सिंह को किया निष्कासित

पौड़ी गढ़वाल, 11 जुलाई (Udaipur Kiran) । पंचायत चुनाव में नामांकन वापस लेने पर कांग्रेस ने समर्थित प्रत्याशी के विरूद्ध कड़ा उठाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ पंचायत चुनाव में लड़ रहे है।

शुक्रवार को प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी के अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि बिना संगठन को सूचना दिए जिला पंचायत सदस्य कुल्हाड़ सीट से नाम वापस लेने पर सतपुली ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष कीरत सिंह रावत को पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। आरोप लगाया कि भाजपा खरीद-फरोख्त पर प्रत्याशियों के नाम वापस ले रही है।

बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह ने डोभ-श्रीकोट सीट से कांग्रेस के समर्थन में नाम वापस ले लिया है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीकांत, राजेंद्र सिंह, शैलजा सिंह आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Most Popular

To Top