Delhi

कांग्रेस ने गुरचरण सिंह राजू को छह साल के लिए निष्कासित किया

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यलय में शुक्रवार को वरिष्ठ नेता गुरचरण सिंह राजू के निष्कासन की जानकारी देते अनुशासन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नाथ

नई दिल्ली, 4 जुलाई (Udaipur Kiran) । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ नेता गुरचरण सिंह राजू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए सभी पदों से निष्कासित कर दिया। यह फैसला शुक्रवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की बैठक में लिया गया।

प्रदेश कार्यालय में अनुशासन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नाथ की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में सदस्य शोएब दानिश, वरयाम कौर, ओनिका मेहरोत्रा और अश्विनी धवन ने विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू को निष्कासित करने का फैसला किया।

गुरचरण सिंह राजू को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुच्छेद 19(सी)4 के तहत अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के बाद छह सालों के लिए सभी पदों से निष्कासित करना का फैसला लिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Most Popular

To Top