

सोनीपत, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन, जिला सोनीपत इकाई द्वारा
रविवार को हरियाली तीज महोत्सव
का आयोजन किया गया। सुबह शुरू हुआ यह मेला शाम तक चला। जिसमें महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक
चेतना और सामाजिक सहभागिता की सुंदर झलक दिखाई दी।
मुख्य अतिथि के रूप में सोनीपत के मेयर राजीव जैन और विधायक
निखिल मदान ने मेले में भाग लेकर सभी को तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तीज पर्व
के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को अपनी परंपराओं से जुड़ने का संदेश
दिया। विशेष अतिथि के रूप में लक्ष्मी जिंदल, सुमन गोयल और अनिता बंसल रहे।
कार्यक्रम
में कपड़े, राखियां, सौंदर्य प्रसाधन, हस्तशिल्प वस्तुएं और खानपान के आकर्षक स्टॉल
लगाए गए। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विभिन्न खेलों और प्रतियोगिताओं जैसे
डांस, म्यूजिकल चेयर, नींबू रेस, तंबोला, क्विज और लकी ड्रॉ का आयोजन हुआ। बुजुर्ग महिलाओं ने हरियाली तीज के गीतों से वातावरण को सरस
बनाया और उपस्थित जनसमूह को परंपरागत ज्ञान से अवगत कराया। महिला इकाई की प्रधान बबीता
जिंदल ने तीज पर्व के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
संस्था के चेयरमैन संजय सिंगला, प्रधान अनिल गुप्ता और युवा
प्रधान अनुज मंगला ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं,
बच्चे और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में संगीता मंगला, मोनिका
गर्ग, वर्षा गुप्ता सहित कई सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
